ब्लैक फंगस बना खतरा,बढ़ती दिख रही अस्पतालो की परेशानीया, क्योकि अब तक था केवल कोरोना का कहर लेकिन , अब आई खतरनाक ब्लैक फंगस की लहर !
ब्लैक फंगस बना खतरा,बढ़ती दिख रही अस्पतालो की परेशानीया, क्योकि अब तक था केवल कोरोना का कहर लेकिन अब आई खतरनाक ब्लैक फंगस की लहर !
मध्यप्रदेश के हमीदिया में 90 मरीजों के साथ बेड फुल, ऑपरेशन की पेंडेंसी भी चार दिन बढ़ी, 8 मेडिकल कॉलेज में 361 मरीज भर्ती
मध्य प्रदेश मे अब कोरोना के बाद ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश के 8 मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए आरक्षित 420 बेड पर 361 मरीज भर्ती हैं। राजधानी के हमीदिया अस्पताल में ब्लैक फंगस के लिए 80 बेड आरक्षित हैं, लेकिन यहां 90 मरीज भर्ती हैं।
अस्पताल में सीमित संसाधनों के चलते मरीजों को ऑपरेशन की चार दिन बाद ही तारीख दी जा रही है। अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती होने के बाद अब नए मरीजों को भर्ती करने से मना किया जा रहा है।
हमीदिया के एक डॉक्टर ने बताया कि शुक्रवार को ब्लैक फंगस के 10 नए मरीजों को भर्ती किया गया। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 80 बेड बढ़ाए गए थे। इसके बाद भर्ती मरीजों की संख्या 90 पहुंच गई। ईएनटी विभाग में एक ही एंडोस्कोपी विथ एचडी वीडियो मॉनिटर सिस्टम है। शुरुआत में चार से पांच मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे थे। अब एक अन्य विभाग से एंडोस्कोपी विथ एचडी वीडियो मॉनिटर सिस्टम लेकर प्रतिदिन 10 से 12 ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
एक मरीज को कम से कम 7 दिन भर्ती रखना जरूरी है। इसके बाद ही छुट्टी दे सकते हैं। अस्पताल में अभी आरक्षित बेड से ज्यादा संख्या में मरीज भर्ती हैं। यही कारण है कि ऑपरेशन का समय भी मरीजों का चार दिन बाद का दिया जा रहा है।
टिप्पणियाँ