बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे जी को ,केंद्रीय ग्रहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया, 2020 के लिए प्रदेश के कुल दस अधिकारियो को मिल रहा पदक |
बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे जी को केंद्रीय गृह मंत्री पदक मिलने की ख़ुशी में बहुत बहुत बधाई |
संजीव चौकसे जी को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मनित किया गया | साथ ही प्रदेश के नौ अन्य पुलिस कर्मी अधिकारियो को भी यह पदक मिलने जा रहा है ! इस पदक की स्थापना बर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा की गई थी ! इस पदक से उन अधिकारियो को सम्मानित किया जाता है ! जो अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना करते है ! इस बर्ष 2020 में मिल रहे इस पदक में प्रदेश के एक एएसपी, एक एसडीओपी ,पांच निरीक्षक और तीन उप निरीक्षक शामिल है ! वर्ष 2020 के लिए देशभर के 121 पुलिस अधिकारियो को यह पदक मिला है ! संजीव चौकसे का कहना है कि बर्ष 2015 में वे विदिशा सिविल लाइन्स थाने में प्रभारी थे ! तब बहा एक कुए में सात वर्ष की बच्ची की लाश मिली थी ,बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे कुए में फेका गया था | मासूम भी अज्ञात थी और आरोपी के संबधं में भी कोई और जानकारी नहीं मिली थी | कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी का पता लगा और उसे गिरफ्तार किया गया और फांसी की सजा सुनाई गई ! इसी मामले की उत्कृष्ट विवेचना के लिए विदिशा सिविल लाइन्स थाने के तत्कालीन प्रभारी संजीव चौकसे को केंद्रीय गृहमंत्री पदक मिला है !
टिप्पणियाँ