सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कल्चुरी कलार समाज द्वारा भारत,चीन सीमा पर शहीद,भारतीय जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनिट का मौन रखा |

श्री सहस्त्रबाहु कल्चुरी महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजाराम शिवहरे ,श्री शंकर लाल राय एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप राय,कल्चुरी कलार समाज द्वारा भारत,चीन सीमा पर शहीद भारतीय जवानो को भावपूर्ण श्रद्धांजली  दी | साथ ही 2 मिनिट का मौन रखा गया | |    भारतीय जवानो को श्रद्धांजलि देते हुए कल्चुरी कलार समाज   फोटो ए.एन चौकसे   रा जधानी भोपाल में कल्चुरी कलार समाज की ओर से कल्चुरी भवन में चीन के सैनिक द्वारा भारतीय जवानों को निर्भय हत्या के विरोध में,भारत के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर 2 मिनिट का मौन रखा गया | जिला अध्यक्ष प्रदीप राय,कल्चुरी कलार समाज और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजाराम शिवहरे ,श्री शंकर लाल राय, दैनिक स्वदेश के फोटो जर्नलिस्ट ए.एन चौकसे आदि समाज मित्रगढ़ के नेतृत्व में ये श्रद्धांजलि अर्पित की गई | 

बाल निकेतन आश्रम से नाबालिक कूदकर भागे 12 फिट की दीवार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम |

आश्रम की दीवार कुदकर भागे नाबालिक, सीसीटीवी में कैद हुआ सारा घटनाक्रम                                                                                                     मैनेजर से पूछताछ करती,पुलिस :-       फोटो ए.एन चौकसे   रा जधानी भोपाल के हनुमानगंज इलाके में स्थित बाल निकेतन आश्रम में रहने बाले दो नाबालिक कल देर रात 12 फीट की दीवार कूदकर भाग गये ! घटना के समय आश्रम में चौकीदार भी मौजूद था ! पुलिस ने इस मामले का केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है ! हलाकि अभी पुलिस को सीसीटीवी कमरे की फुटेज नहीं मिली ! टीआई महिंद्रा सिंह ठाकुर के मुताबिक,बल निकेतन ट्रस्ट में बेसहारा बच्चो को पढ़ाने के अलावा उन्हें रखा भी जाता है ! बीती रात 11 और 16 बर्ष के बच्चे आश्रम की 12 फिट की दीवार कूद कर भाग गए ! पुलिस का कहना है कि नाबालिकों की...

आर्थिक सहायता की माँग करते,चालक परिचालक मुख्य मंत्री से की आर्थिक सहायता की मांग

आर्थिक सहायता की माँग करते,चालक परिचालक    फोटो ए.एन चौकसे                रा जधानी भोपाल के बस स्टैंड पर चालक परिचालक सेवा समिति भोपाल एवं बस चालक और परिचालक को आर्थिक सहायता के लिए हुए लामबंद | आर्थिक परेशानियों के चलते कही से कोई मदद नहीं मिलने के कारण रोड पर आये चालक परिचलाक मुख्यमंत्री से की आर्थिक सहायता करने की मांग।।                                                                                                

अनलॉक होते ही बढ़े कोरोना के मरीज, लॉकडाउन में ढील के बाद सात मरीजों की मौत,नए इलाको बढ़ रहा खतरा

अनलॉक होते ही 11 दिनों में तेज़ी से बढ़े कोरोना के मरीज,553 नए मरीज  रा जधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किये गए लॉक डाउन,जो 1 जून से अनलॉक 1.0 शुरू हो गया है ! इस दौरान 10 दिनों में ही शहर,में 553 नए कोरोना संक्रमण शहर मे मिले | 1 जून से जहाँ शहर में कुल 1531 मरीज मिले थे, बही 10 जून तक यह आकंड़ा 2084 पर पहुंच गया,जबकि इन दस दिनों में 394 लोग स्वस्थ भी हुए है ! राजधानी के सबसे संक्रमित क्षेत्र जहांगीराबाद ,मिसरोद ,मंगलवारा,में कोरोना की रफ़्तार धीमी हो रही है ! बही ऐशबाग ,टी.टी नगर,कोतवारी, कमलानगर, हनुमानगंज,टीला,जमालपुरा इलाको में मरीज तेज़ी से बढ़ रहे है ! अब ऐशबाग सबसे संक्रमित क्षेत्र हो गया है ! 1 जून तक शहर में 60 मरीजों की मौत हुई थी ! जबकि 11 जून तक 7 और मरीजों की मौत हो चुकी है ! 

कोरोना योद्धाओ का सम्मान विश्व हिन्दू परिषद द्वारा

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान,विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने आज:-  रा जधानी भोपाल में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल छोला दशहरा मैदान में स्थित भोजन वितरण केंद्र का आज समापन हुआ !इस अवसर पर भोपाल शहर के डीआईजी इरशाद वली,एडिशनल एसपी दिनेश कौशल,मनु व्यास, सीएसपी लोकेंद्र सिन्हा ,टीआई आशीष भट्टाचार्य संग अन्य पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, नगर निगमकर्मी,पत्रकार बंधुओ का सम्मान किया जिसमे पृथ्वीराज सिंह, हरिभूमि जनलिस्ट ,दैनिक स्वदेश के जर्नलिस्ट ए.एन चौकसे एवं अन्य टी वी चैंनल के पत्रकारों का भी सम्मान किया गया !  इस दौरान विगत 70 दिनों से निःशुल्क भोजन निर्माण कर रही, मातृशक्ति बहनो की स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल से स्वागत किया गया ! इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ,प्रान्त संयोजक सुशील सुडेले ,विभाग मंत्री राजेश साहू, विभाग सेवा प्रमुख पप्पू पालीवाल , विभाग संयोजक धीरज सिंह चौहान ,जगदीश कुशवाहा ,जिला अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ,जिला मंत्री मोहन सरदार ,जिला संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत ,जिला सह मंत्री यपेन्द्र सिंह जादोन, राजकुमार चौरसिया ,सुनील सोनी ,सुरेश अहिर...